हेडमोहर्रिर ने दर्ज कराया मुकदमा
फरार चल रहे इंस्पेक्टर रामसेवक के खिलाफ फरीदपुर थाने में दूसरा मुकदमा भी दर्ज किया गया है। यह मुकदमा थाने के हेडमोहर्रिर राम बहादुर सिंह ने कराया। जिसमें उन्होंने बताया कि फरीदपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रामसेवक को ट्रांसफर पर आने के बाद 24 नवंबर 2023 को तत्कालीन हेड मोहर्रिर रिजवान ने सरकारी पिस्टल, 10 कारतूस व मैगजीन आत्मसुरक्षा के लिए दी थी। रिश्वत लेने के मामले की शिकायत के बाद इंस्पेक्टर सरकारी पिस्टल, कारतूस व मैगजीन लेकर फरार हो गया। वहीं इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।