फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ई-फार्मेसी के विरोध में 20 को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बरेली केमिस्ट एसोसिएशन बरेली ने ई-फार्मेसी के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन का केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर 20 मई को प्रस्तावित देशव्यापी बंद का समर्थन किया है। शनिवार को बैठक में जिले के सभी दवा प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की है।
विज्ञापन

स्टेडियम रोड स्थित एक होटल में बैठक के दौरान संगठन की एग्जीक्यूटिव मीटिंग में ये निर्णय संगठन के पदाधिकारियों ने लिया। महामंत्री रितेश मोहन गुप्ता ने बताया कि ई-फार्मेसी के अनियंत्रित संचालन से जनस्वास्थ्य और रोगी सुरक्षा पर संकट है। फर्जी, असत्यापित पर्चों पर दवाओं की ऑनलाइन आपूर्ति, नशीली और एंटीबायोटिक्स दवा तक लोगों की आसान पहुंच, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, रोगी के बीच संवाद का अभाव और नकली अशुद्ध दवा की बिक्री की आशंका बढ़ी है। कारपोरेट संस्थान अनियमित भारी छूट भी दे रहे हैं। छोटे केमिस्टों का अस्तित्व संकट में पड़ रहा है।
संगठन ने सरकार से जीएसआर 220, 817-ई अधिसूचना तत्काल प्रभाव से वापस लेने और ई-फार्मेसी पर प्रतिबंधित की मांग की है। आवश्यक वस्तु अधिनियम में दवा शामिल है इसलिए 20 मई को सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग है। यहां अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, दिनेश रस्तोगी, नागेंद्र पाल सक्सेना, सुभाष गुप्ता, अनिल पाहवा, सुरेंद्र अग्रवाल व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें