फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSP Rally: पीलीभीत में भाजपा पर बरसीं बसपा सुप्रीमो मायावती, कहा- अब गारंटी काम में आने वाली नहीं

Mon, 15 Apr 2024 03:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर में सोमवार को चुनावी सभा में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा ने भी केंद्र की सारी जांच एजेंसियों का राजनीतिकरण कर दिया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर में चीनी मिल के सामने मैदान में सोमवार को चुनावी सभा में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा ने भी केंद्र की सारी जांच एजेंसियों का राजनीतिकरण कर दिया है। यूपी में हमारी पार्टी ने इनके सबके हितों का ध्यान रखा है। किसानों के हित का ध्यान रखा। पीलीभीत शाहजहांपुर में काफ़ी संख्या में किसान हैं। भाजपा सरकार में किसान परेशान हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आए दिन आंदोलित रहते हैं। उन्होंने कहा कि बसपा ने किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखा है। 

विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा में जातिवादी, संप्रदाय और पूंजीवादी सोच और नीतियों के चलते ही पूरे देश में गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्ग और मुसलमानों का उत्थान नहीं हो सका है। नौकरियों में अधूरा पड़ा कोटा भी पूरा नहीं हो सका है। कहा कि मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समाज की हालत खराब है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में हिंदुत्व और धर्म की आड़ में ज्यादती बढ़ी है। गलत नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। 

Trending Videos

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इस बार इनकी जुमलेबाजी और नाटकबाजी नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता की इस बात को समझ चुकी है कि इनकी पार्टी ने गरीबों, कमजोर तबकों, मध्यम वर्गों व अन्य मेहनतकश को अच्छे दिन के वायदे किए थे। हवा हवाई कागजी गारंटी भी दी है, लेकिन इन्होंने जमीनी स्तर पर एक चौथाई काम भी पूरा नहीं किया। अब गारंटी भी काम में आने वाली नहीं है।

बसपा प्रत्याशी को नोटिस: आबिद अली ने भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप पर की थी टिप्पणी, अब फंस गए मुश्किल में
विज्ञापन

मायावती ने कहा कि पूर्व की सरकारों की तरह ही भाजपा सरकार में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। देश में हर स्तर पर फैला भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। विरोधी दल साम, दाम दंड से केंद्र की सत्ता में आने की कोशिश में लगे हैं, इनसे सावधान रहने की जरूरत है। खासकर मीडिया ओपिनियन पोल से भी सावधान रहना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें