इससे पूर्व सुबह 11.10 बजे आंवला सीट से भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। दोपहर दो बजे फिर से बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप और अन्य समर्थक के साथ एक-एक सेट नामांकन पर्चा दाखिल किया।
समर्थकों के प्रवेश पर पुलिसकर्मियों ने नोकझोंक
जुलूस की शक्ल में नामांकन को पहुंचे बरेली और आंवला के भाजपा प्रत्याशियों के साथ आए समर्थकों को बैरियर पर प्रवेश से मना कर दिया। जबरन बांस बल्ली के नीचे से घुसने लगे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाया। इसपर पार्टी पदाधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। प्रत्याशी और वरिष्ठ पदाधिकारियों के समझाने पर अन्य पदाधिकारी और समर्थक शांत हुए।
इन्होंने भी दाखिल किया नामांकन परचा
वंचित समाज इंसाफ पार्टी से लईक अहमद अंसारी, जनशक्ति एकता पार्टी से रोहताश कुमार, निर्दल नितिन मोहन ने भी परचा दाखिल किया। बरेली सीट से निर्दल चौधरी अवध किशोर भुर्जी ने एक सेट परचा लिया। आंवला सीट से बसपा प्रत्याशी सैयद आबिद अली ने चार, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के राजकुमार वर्मा ने एक, निर्दल अकील अली ने एक, अपना दल के नफीस अंसारी ने एक सेट नामांकन परचा खरीदा।