जून के आखिरी और जुलाई के शुरुआती दिन रहे थे गर्म
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2018 में 28 जून से दो जुलाई तक (पांच दिन) का औसत अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। क्रमवार वर्ष 2019 में औसत तापमान 40 डिग्री, वर्ष 2020 में 36.4 डिग्री, वर्ष 2022 में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। बारिश एक या दो दिन ही हुई थी। इस साल इन पांच दिनों में हर दिन बारिश हुई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।
ये भी पढ़ें- मैं खान हूं, मुसलमान हूं...आतंकी नहीं: यूट्यूब पर है किंग तौहीद खान के नाम से चैनल, मिले ये वीडियो, अफसर हैरान
झमाझम बारिश में उच्च वायुदाब की अड़चन
रविवार सुबह घने बादल मंडराए। कुछ स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई। मौसम बुलेटिन के मुताबिक रुहेलखंड क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है पर कहीं-कहीं उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से झमाझम बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन रहा। घने बादल बिना बरसे आगे बढ़ जा रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में छह मिमी बारिश हुई।