फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्र को पीटने वाला मौलवी रिपोर्ट दर्ज होते ही फरार, जांच में नहीं मिला मदरसे का रिकॉर्ड

Wed, 08 Jan 2025 01:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मीरगंज थाना क्षेत्र के सैंजना गांव स्थित मदरसा अवकाश होने के बाद खोला गया। चार दिन बाद छात्र पहुंचा तो मौलवी ने उसे बेरहमी से पीटा। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन
घटना के बाद बंद पड़ा मदरसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में शीतकालीन अवकाश को दरकिनार कर मदरसा खोलने और छात्र को पीटने का आरोपी मौलवी अरशद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने भी जांच शुरू करा दी है। प्राथमिक जांच में मदरसे का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। इस मामले में भी उसे कार्रवाई झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


सैंजना गांव के एक भवन में संचालित मदरसे के मौलवी अरशद ने सोमवार सुबह छात्र राशिद को बेरहमी से पीटा था। डंडे मार-मारकर उसकी पीठ लाल कर दी थी। राशिद का कसूर सिर्फ इतना था कि वह ठंड की वजह से चार दिन तक मदरसा नहीं जा सका था। राशिद के चाचा सलीम ने मौलवी पर रिपोर्ट कराई थी। इसके बाद मौलवी अरशद फरार हो गया है। 

संबंधित खबर- UP: चार दिन के बाद आए दिव्यांग छात्र पर बरसाए डंडे... पीटते-पीटते लाल कर दी पीठ; छुट्टी के बाद भी खुला मदरसा
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से भी कॉल आई थी। मदरसे की कमेटी पर भी कार्रवाई करने के बारे में बताया गया है। कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कुछ रसूखदार लोग गांव में पंचायत कर समझौता कराने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन

छुट्टियों का नहीं किया प्रचार-प्रसार
एक जनवरी से दस जनवरी तक ठंड को देखते हुए शासन की ओर से मदरसों की भी छुट्टियां चल रही हैं, पर जिले में तमाम मदरसा संचालकों को इसकी जानकारी ही नहीं है। यह मदरसा भी शीतलहर में बदस्तूर चल रहा था। प्रशासनिक अफसरों तक ये शिकायत पहुंची है कि अवकाश को लेकर प्रचार-प्रसार ही नहीं किया गया। 

इस घटना के बाद जानकारी की गई तो इस तरह की बातें सामने आईं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की उपनिदेशक अंजना सिरोही ने सफाई दी कि एक से दस जनवरी तक के अवकाश की सूचना उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में दे दी थी। पंजीकृत मदरसा संचालकों को इसकी जानकारी है और उन्होंने अवकाश कर रखा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें