बिना नंबर की लग्जरी कारों का करता है इस्तेमाल
लेखपाल सावन कुमार बेहद शातिर है। वह अपने गुर्गों को जमीन के दस्तावेज तैयार करने के पैंतरे बताता है। नुसरत की जमीन पर कब्जा करने के लिए भी उसी ने साजिश रची थी। सावन और उसके साथियों को अपनी सेटिंग पर इतना भरोसा था कि उन्होंने पांच बैनामे कराने और सेटिंग बैठाने में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। जमीन पर कब्जा कराने के लिए बिना नंबर की लग्जरी कारों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, एसपी सिटी की कार्रवाई ने गिरोह से जुड़े लोगों की करतूतों पर पानी फेर दिया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जमीन कब्जाने और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का सरगना लेखपाल व दो लोगों को जेल भेजा गया है। इस गिरोह के कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं। जल्दी ही और मुकदमे दर्ज होंगे। अन्य आरोपियों के नाम बढ़ाने व गिरफ्तारी का सिलसिला भी जारी रहेगा।