फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना तौकीर रजा बोले: 'विहिप और बजरंग दल आतंकी संगठन, मुस्लिम लड़कियों को बहका कर करा रहे धर्म परिवर्तन'

Wed, 15 Mar 2023 07:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि हिंदू संगठन मुसलमानों को निशाना बना रहे है। हमारे खिलाफ अघोषित इमरजेंसी है। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों से नफरत के नाम पर कथित हिंदूवादी संगठन अपने बच्चों को आतंकवादी बना रहे हैं।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि आतंकवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल खुलेआम मुस्लिम लड़कियों को बहकाकर शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। कोई मुसलमान यदि किसी हिंदू लड़की से शादी कर ले तो उसे लव जिहाद के नाम पर जेल में डाला जाता है।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि कथित हिंदूवादी संगठन मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं। मुसलमानों के खिलाफ अघोषित इमरजेंसी के हालात हैं। फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। मुसलमानों से नफरत के नाम पर कथित हिंदूवादी संगठन अपने बच्चों को आतंकवादी बना रहे हैं।

Bareilly: मौलाना तौकीर रजा समेत चार लोग 72 घंटे के लिए नजरबंद, 15 मार्च को दिल्ली कूच का किया था एलान
विज्ञापन


हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले संविधान के खिलाफ बोल रहे हैं, उन पर कोई कार्रवाई नही हो रही है। इससे दूसरे लोगों का भी हौसला बढ़ेगा। कोई खालिस्तान तो कोई बोडोलैंड की मांग करेगा। हमारा देश संविधान से चलता है और संविधान से ही चलेगा। जो भी देश को धार्मिक आधार पर बांटने या चलने की बात करे, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

मौलाना तौकीर 72 घंटे के लिए नजरबंद

हिंदूवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने जैसी मांगों पर राष्ट्रपति से मिलने के लिए दिल्ली कूच से पहले इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा समेत चार लोगों को नजरबंद कर दिया गया। डीएम के आदेश पर उनके घर के बाहर फोर्स लगाया गया है।

बिहारीपुर स्थित दरगाह आला हजरत के आसपास के इलाके को छावनी बना दिया गया है। तौकीर रजा व अन्य के घर यहां आसपास ही हैं। किला थाना प्रभारी राजीव कुमार बिहरीपुर चौकी में कैंप कर रहे हैं। पुलिस लाइन में पीएसी व अन्य स्टाफ को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें