फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल प्रकरण: मौलाना तौकीर रजा बोले- हमारे लोगों पर हमला किसने करवाया, इसकी जांच जरूरी

Sat, 10 Feb 2024 09:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के श्यामगंज में हुए बवाल पर मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाई, नहीं तो हमला करने वाले लोग दंगा करा देते। मुझे पूरा यकीन है कि पुलिस-प्रशासन मामले में निष्पक्ष जांच करेगा।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने शनिवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि विरोध दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को जब हमारे लोग वापस लौट रहे थे, तो उन पर हमला किया गया। इसकी जांच बहुत जरूरी है कि किन लोगों ने हमला किया, किसने कराया। हमला कराने वाले लोग दंगा कराने की फिराक में थे।
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसके पीछे जो भी संगठन है, उनकी जांच होनी चाहिए। मौलाना ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाई, नहीं तो यह लोग दंगा करा देते। मुझे पूरा यकीन है कि पुलिस-प्रशासन मामले में निष्पक्ष जांच करेगा। मेरी मांग है कि जिन पत्थरबाजों ने हमला किया उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।

हिंदू आतंकवाद शब्द का किया इस्तेमाल
मौलाना तौकीर रजा खान ने जारी बयान में हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किया। कहा कि मेरे लोगों पर हिंदू आतंकवादियों ने पत्थर चलाए मगर मुकदमा हम पर लिखा जा रहा है। यदि पुलिस ने ठीक से जांच कर पत्थर चलाने वालों को नहीं पकड़ा तो मैं फिर धरने पर बैठूंगा, गिरफ्तारी दूंगा। यह पुलिस भी खुद को साबित करे कि वह ईमानदारी से काम करते हैं या सरकार के दबाव में बेईमानी करते हैं।

श्यामगंज में हुआ था बवाल
विज्ञापन

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर गिरफ्तारी देने का आह्वान किया था। उनके समर्थन में शुक्रवार दोपहर को भीड़ जुटी थी। शाम के वक्त जब वहां से भीड़ लौट रही थी, तब श्यामगंज में बवाल हो गया। आरोप लगा कि भीड़ ने दुकानों पर पथराव किया, तोड़फोड़ की। बाइक सवार युवकों को पीटा। घटना में चार लोग जख्मी हुए थे। इस मामले में दोनों समुदायों के लोगों की तरफ से दो एफआईआर दर्ज कराई गई। 

चौधरी चरण सिंह तो पहले से ही भारत रत्न: तौकीर 
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर मौलाना ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों, आपसी प्रेम और देश के लिए जो काम किए वह एक मिसाल है। वह तो पहले से ही भारत रत्न हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चौधरी साहब को भारत रत्न भाजपा ने इसलिए नहीं दिया कि उनसे लगाव है बल्कि आगामी चुनावों में फायदा उठाने के लिए ऐसा किया। यह पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुस्लिम-जाट एकता को तोड़ने के लिए किया है।
विज्ञापन

मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि जयंत चौधरी भाजपा के साथ जाते हैं तो वह चौधरी चरण सिंह के सम्मान को कम करने का काम कर रहे हैं। हम उनसे अपील करते हैं कि वह ऐसा न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें