फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCC: मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान, कहा- कोई भी कानून बना लें, मुसलमान निकाह की जगह फेरे तो नहीं लेगा

Fri, 30 Jun 2023 10:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Uniform Civil Code News: समान नागरिक संहिता (UCC) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद इस पर बहस छिड़ गई है। बरेली के मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि यह शोर राजनीतिक फायदे के लिए है। उन्होंने यूसीसी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।  
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समान नागरिक संहिता (UCC) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने बयान जारी किया है। मौलाना ने कहा कि समान नागरिक संहिता का शोर राजनीतिक फायदे के लिए है।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि प्रधानमंत्री जानते हैं कि सरकार जाने का समय आ गया है। इसलिए यह सब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि अप्रत्यक्ष रूप से यूसीसी पहले से ही लागू किया जा चुका है। पर्सनल लॉ के होते हुए भी उसके मुताबिक फैसले नहीं किए गए हैं। कभी गो तस्करी कभी लव जिहाद की चर्चा होती है।

ये भी पढ़ें- देशभर में लागू होगा अन्नपूर्णा मॉडल: बरेली की तर्ज पर बनेंगी राशन की दुकानें; लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नफरत का माहौल बना कर वोटों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की जा रही है। मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि जब तक यूसीसी को लेकर सरकार की ओर से कोई मसौदा सामने न आ जाए, किसी तरह का विरोध दर्ज कराने की जरूरत नहीं है। कोई कानून बना लें, मुसलमान निकाह की जगह फेरे तो नहीं करने लगेगा।

विज्ञापन

'इस्लाम में सब बराबर, कोई अछूत नही'

पसमांदा मुस्लिम समाज पर मौलाना ने कहा कि मुसलमानों में कोई अगड़ा-पिछड़ा नहीं, सब बराबर होते हैं। पेशे की बुनियाद पर पहचानी जाने वाली किसी भी बिरादरी का व्यक्ति इमाम हो सकता है। आपस में एक-दूसरे के साथ एक ही दस्तरख्वान पर खाना-पीना होता है। 

ये भी पढ़ें- PCS पत्नी का कथित ऑडियो वायरल: सफाईकर्मी पति से बोलीं- चाहे नौकरी चली जाए... नहीं रहूंगी तुम्हारे साथ

यही इस्लाम की खूबी है कि किसी बिरादरी का व्यक्ति इमाम बन सकता है। पसमांदा के नाम पर भाजपा मुसलमानों में बंटवारा चाहती है। मौलाना ने कहा के आज भी देश में महामहिम पद पर आसीन लोगों को मंदिरों में गर्भ गृह तक प्रवेश नही मिलता है। बेहतर होगा कि इस सब में सुधार करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें