मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि सऊदी अरब को पूरी दुनिया में मुस्लिम देश के नुमाया तौर पर देखा जाता है। वहां की हुकूमत के फैसले दूसरे देशों पर प्रभाव डालते हैं, इसलिए ऐसे फैसले नहीं लेना चाहिए।
बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि सऊदी अरब की हुकूमत ने रमजान शरीफ में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है, ये फैसला अफसोसनाक है। इसके मुताबिक सऊदी अरब में रमजान के महीने में कहीं भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होगा, यह गलत फैसला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब को पूरी दुनिया में एक मुस्लिम इस्लामी देश के नुमाया तौर पर देखा जाता है। वहां की हुकूमत द्वारा लिए गए फैसले दूसरे देशों पर प्रभाव डालते हैं, इसलिए सऊदी हुकूमत को ऐसे फैसले नहीं लेना चाहिए, जिससे दूसरे देशों में मुसलमानों के सामने समस्याए खड़ी हो। जबकि भारत में लाउड स्पीकर का इस्तेमाल हो रहा है, धार्मिक आयोजनों और धार्मिक जगहों पर कोई पाबंदी नहीं है।