फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं करेंगे बर्दाश्त: मौलाना शहाबुद्दीन बोले, 'अब किसी मस्जिद पर हमला हुआ तो खामोश नहीं बैठेगा देश का मुसलमान'

Fri, 13 May 2022 08:32 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली।

सार

मौलाना ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि ताजमहल को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की यादगार के तौर पर तामीर कराया था। जमीन भी उनकी थी। एक अरसे से उसकीदेख रेख सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ करता आ रहा है। लिहाजा ताजमहल का मुद्दा उठाना भी निहायत गलत है। 
विज्ञापन
तंजीम उलमा इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तंजीम उलमा इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बनारस की ज्ञानवापी मस्जिद की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा है कि अब अगर किसी भी मस्जिद पर हमला हुआ तो देश का मुसलमान खामोश नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी घटना के खिलाफ आंदोलन का मुनासिब रास्ता चुनकर उस पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन


बरेलवी सिलसिले के मौलाना शहाबुद्दीन ने एक बयान में कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्दे को फिरकापरस्त ताकतें गरमा रही हैं। हमने बाबरी मस्जिद को अपनी आंखों के सामने शहीद होते देखा लेकिन मुल्क में अमन बनाए रखने के लिए खामोश रहे। सीने पर पत्थर रखकर अदालत का फैसला भी कुबूल कर लिया। अब ज्ञानवापी मस्जिद हो या मथुरा की ईदगाह मस्जिद, किसी भी मस्जिद को बाबरी बनाने की कोशिश की गई तो मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

मौलाना ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि ताजमहल को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की यादगार के तौर पर तामीर कराया था। जमीन भी उनकी थी। एक अरसे से उसकीदेख रेख सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ करता आ रहा है। लिहाजा ताजमहल का मुद्दा उठाना भी निहायत गलत है। इस पर हाईकोर्ट के जजों ने बेहतरीन फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि नकारात्मक सोच के साथ ऐसे मुद्दे उठा रहे लोगों को हुकूमत को रोकना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें