फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएए लागू होने के बाद शांतिपूर्ण रहा पहला जुमा, मौलाना बोले- मुसलमानों ने विरोध न करके दिया अच्छा पैगाम

Fri, 15 Mar 2024 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि जुमे की नमाज पुरानी रिवायत के मुताबिक परंपरागत तरीके से अदा की गई। मस्जिद में इमामों ने सीएए पर कोई तकरीर नहीं की और न धरना प्रदर्शन किया। ये बड़ी खुशी की बात है। इससे यह बात स्पष्ट है कि सीएए को लेकर मुसलमानों में जो गलतफहमियां थीं, वो दूर हो गई हैं। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) लागू किए जाने के बाद पहला जुमा शांतिपूर्ण रहा। यह इस बात का प्रमाण है कि इस कानून को लेकर मुसलमानों के बीच जो भी गलतफहमियां थीं, वे काफी हद तक दूर हो गई हैं। मुसलमान इस बात को समझ चुका है कि ये कानून नागरिकता देता है, छीनता नहीं है। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि ये कानून नागरिकता देता है, छिनता नहीं है। ये कानून उन लोगों के लिए है जो गैर मुस्लिम पाकिस्तान, बंगलादेश, अफगानिस्तान से भारत आए और यहां वर्षों से रह रहे हैं उनको नागरिकता देगा, इस कानून से भारतीय मुसलमानों का कोई लेना-देना नहीं है।

मौलाना ने कहा कि जुमे की नमाज पुरानी रिवायत के मुताबिक परंपरागत तरीके से अदा की गई। मस्जिद में ईमामों ने सीएए पर कोई तकरीर नहीं की और न धरना प्रदर्शन किया। ये बड़ी खुशी की बात है।
विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सीएए के लागू होने के बाद यूपी के डीजीपी ने कहा था कि अगर रोड पर उतरे तो उनके लिए हमारे पास डंडा भी है और डाटा भी। इतने बड़े अफसर को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता है। इनके पास जो इनपुट था वो गलत था। मुसलमानों ने विरोध-प्रदर्शन न करके एक अच्छा पैगाम दिया है। 

विज्ञापन

शहर से देहात तक रही कड़ी सुरक्षा 
लोकसभा चुनाव, सीएए और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। सीएए लागू होने के बाद पहला जुमे पर शहर से देहात तक कड़ी सुरक्षा रही। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। इससे पहले बृहस्पतिवार शाम को अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल मार्च भी किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें