फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- बिहार में बरेलवी मुसलमानों ने एनडीए को दिया वोट, यूपी में अखिलेश कर रहे नजरअंदाज

Mon, 17 Nov 2025 01:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि बिहार चुनाव में बरेलवी मुसलमानों ने एनडीए के पक्ष में वोट किया, जिसकी वजह से एडीए ने बड़ी जीत हासिल की। मौलाना ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुखिया यूपी में बरेलवी मुसलमानों की अनदेखी कर रहे हैं, जो उनको भारी पड़ेगी। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बिहार चुनाव पर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और भाजपा के गठबंधन की भारी बहुमत के साथ जीत और कांग्रेस-राजद की हार के पीछे एक अहम वजह है, जिसको सियासी लोगों ने अभी तक नहीं समझा है। मौलाना ने बताया कि वक्फ संशोधन बिल जब पास हुआ, तो उस समय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने जोरदार मुखालफत की। इस मुखालफत का केंद्र बिंदु पटना बना रहा। इसी दौरान रमजान का महीना आ गया। 

विज्ञापन


मौलाना ने बताया कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर रोजा इफ्तार का कार्यक्रम रखा। इस कार्यक्रम में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के देवबंदी उलमा और दूसरी तरफ सुन्नी सूफी उलमा को दावतनामा भेजे गए। देवबंदी उलमा ने दावतनामा लेने से इंकार कर दिया और रोजा इफ्तार पार्टी का बायकॉट किया। वहीं बरेलवी उलमा ने दावतनामा कबूल करके रोजा इफ्तार में बड़ी संख्या में भाग लिया। यहां से बिहार के मुसलमानों में दो अलग-अलग गुट बंट गए। 

उसके कुछ दिनों बाद बरेलवियों के केंद्र इदार ए शरईया पटना पहुंचे और बिहार की बरेलवी कयादत को सरकार में शामिल करके ओहदे दिए। इसलिए चुनाव में बरेलवी मुसलमानों ने नीतीश कुमार गठबंधन को वोट दिया। देवबंदी मुसलमानों ने कांग्रेस गठबंधन को वोट दिया। चुकी बिहार में 60 प्रतिशत बरेलवी मुसलमानों का वोट है।

विज्ञापन

अखिलेश यादव पर साधा निशाना
मौलाना ने उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अभी कुछ दिनों पहले बरेली आए थे। गली-गली घूम रहे थे। मगर वह दरगाह आला हजरत हाजरी देने के लिए नहीं आए। इससे प्रदेश के बरेलवी मुसलमानों को बहुत तकलीफ हुई है। प्रदेश में 60 फीसदी सुन्नी बरेलवी मुसलमानों की आबादी है। इतनी बड़ी आबादी को नजरअंदाज करना घातक साबित होगा। वह जब भी सहारनपुर जाते हैं तो दारूलउलूम देवबंद जरूर जाते हैं। वहीं हर साल लखनऊ के नदवा भी जाते हैं। मगर वह अब तक कभी भी दरगाह आला हजरत नहीं आए। 

विज्ञापन

शेख हसीना के खिलाफ कट्टरपंथियों के इशारे पर दिया गया फैसला : शहाबुद्दीन
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने कट्टरपंथियों के इशारे पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ फैसला दिया है। इस वक्त बांग्लादेश कट्टरपंथी विचारधाराओं का केंद्र बन चुका है। शेख हसीना का तख्तापलट भी इन्हीं कट्टरपंथियों की देन है। अब मोहम्मद यूनुस वहां की अंतरिम सरकार के प्रमुख के साथ ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के पिछलग्गू बने हुए हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें