महाराष्ट्र में भी मुस्लिमों ने भाजपा दो दिया वोट
महाराष्ट्र के चुनाव पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि भाजपा को जितना हिंदुओं का वोट मिला है उससे कई गुना ज्यादा मुसलमानों का वोट मिला है और इतनी बड़ी जीत बगैर मुसलमान के सहयोग से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अब मुसलमान को अपने से अलग ना समझे। उन्होंने कहा कि मुसलमान मोहब्बत का भूखा है, अगर भाजपा मुसलमानों से प्यार व मोहब्बत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाती है तो मुसलमान भी कदम से कदम मिलाकर चलना चाहते हैं। भाजपा हुकूमत को मुसलमानों के विकास, तालिमी , समाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए काम करना होगा।
खबर से संबंधित वीडियो