फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'चुनाव में पीएम मोदी का विरोध न करें मुसलमान', ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की अपील

Sun, 25 Feb 2024 12:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुसलमान लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध और मुखालफत न करें बल्कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में मुसलमानों से अपील की है। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में आयोजित कार्यक्रम के मंच से शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुसलमान लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध और मुखालफत न करें बल्कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। बरेली के उलमा ने छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर धार्मिक कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और हर जगह भाषण देकर मुसलमानों को समझाने की कोशिश की।

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुसलमानों को सलाह-मशवरा देते हुए कहा कि देश के सियासी हालात बहुत तेजी के साथ बदले हैं। कुछ दिनों में और ज्यादा बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। इसलिए सियासी पहलू को देखते हुए मुसलमान अपने भविष्य के लिए सोचें। 

UP News: बीडीए ने बरेली के विकास का खींचा खाका, महायोजना-2031 को मुख्यमंत्री योगी ने दी हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों से देखा ये जा रहा है कि हर राजनीतिक पार्टी धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुसलमानों को चुनाव में इस्तेमाल करती हैं। मुसलमान बगैर सोचे समझे धर्मनिरपेक्षता का झंडा और बैनर उठाकर प्रधानमंत्री मोदी की मुखालफत करने लगता है। मुसलमान अनजाने तौर पर राजनीतिक दलों का मोहरा बन जाता है, फिर ऐसा लगने लगता है कि सिर्फ मुसलमान ही मोदी के मुखालिफ हैं और बाकी सब मोदी के समर्थन में हैं। 

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुखालफत से मुसलमानों को न कोई फायदा हासिल हुआ और न भविष्य में किसी फायदे की उम्मीद है बल्कि हिंदू और मुसलमानों के दरम्यान टकराव की स्थिति बन गई है, जिससे भारतीय समाज का बहुत नुकसान हो रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें