मौलाना ने ट्रंप और नेतन्याहू को बताया जालिम
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू यह दोनों जालिम हुक्मरान है। ये दोनों वर्षों से यही चाहते थे कि ईरान पर कब्जा कर लें और वहां के सर्वोच्च नेता को मार दें। अमेरिका की ईरान पर बमबारी ने इंटरनेशनल कानून की धज्जियां उड़ा दी हैं।
मौलाना बरेलवी ने भारत सरकार से अपील की है कि अरब और ईरान में रहने वाले भारतीय को सुरक्षित भारत लाने की व्यवस्था करें। रजवी ने अपील करते हुए कहा कि अमन व शांति के साथ विरोध करें। इस बात की व्यवस्था रखें कि जुलूस में शामिल कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न लें।