ये हुए घायल
हादसे में रोडवेज बस सवार मोहित शर्मा निवासी मिलक रामपुर, रामकुमार निवासी पीलीभीत गंभीर घायल हुए। इनके अलावा कन्नौज निवासी परिचालक मनोज कुमार व चालक रूपपुर पीलीभीत निवासी नरेंद्र कुमार समेत करीब 20 यात्री घायल हुए हैं।
इको कार में बैठे नकटिया बाजार निवासी अविनाश जायसवाल, पीलीभीत निवासी ओमप्रकाश, मुरादाबाद के जितेंद्र कुमार शर्मा समेत आठ लोग घायल हुए हैं। ट्रक का हेल्पर बुलंदशहर निवासी कप्तान सिंह भी घायल हो गए। कार सवार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी लोग बरेली से पीलीभीत जा रहे थे। इनमें से कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।