दो मंजिला मकान के निचले स्तर तक आग पर पहुंच गई थी, जिसे बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि रिछा-जहानाबाद मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने भी धुआं देखा। सूचना पर डायल 112 और रिछा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
हाल ही में बना मकान
हाजी नसीम ने हाल ही में मकान का निर्माण कराया है। घर में करीब तीन करोड़ से ज्यादा लागत लगी है। घर में ज्यादातर न्यू डिजाइन लकड़ी का काम था, जिससे आग ने ज्यादा रूप ले लिया। आग से करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।