फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मनमोहक झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला/बहेड़ी/अलीगंज। आंवला में बैंड-बाजों और मनमोहक झांकियों के साथ रविवार को राधा अष्टमी पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रतनलाल वाली गली से आरंभ हुई शोभायात्रा गंज त्रिपोलिया, फूटा दरवाजा, भुर्जीटोला, पक्का कटरा, घंटाघर होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। यहां पर विधि विधान से पूजा-अर्चना के उपरांत यात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर सभासद सचिन गुप्ता, दिनेश वर्मा, भीम शर्मा, अनंताचार्य जी महाराज, संजीव मोहन शर्मा, विमल त्रिपाठी, राजू गुप्ता, संदीप बंसल, रोहिताश श्रीमाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बहेड़ी में लक्ष्मी नारायण मंदिर, शिव मंदिर पंजाबी कॉलोनी, मेला परिसर स्थित राम मंदिर, शेखूपुर मंदिर में राधा कृष्ण के विग्रहों का श्रृंगारकर पूजा अर्चना की गई। तुलसी महारानी का अर्चन किया गया। श्री चैतन्य महाप्रभु की आरती का जगह-जगह आयोजन हुआ।
अलीगंज क्षेत्र के मंदिर और घरों में प्रातः 4:30 बजे मंगल आरती की गई। इसके पश्चात हरिनाम जप, गुरु आरती, कथा और कीर्तन हुआ। राधा-कृष्ण का भव्य अभिषेक भी किया गया। मंदिर के पुजारी बाबा हेमगिरि ने कहा कि कृष्ण और राधा एक हैं और हम उनकी संयुक्त सेवा करते हैं। इसलिए हर मंदिर में कृष्ण के साथ राधा भी विराजमान रहती हैं। संवाद
विज्ञापन

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया पर्व
मीरगंज। कस्बा व देहात क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ राधा अष्टमी पर्व मनाया गया। मोहल्ला बनईया में भंडारा कराया गया। इसमें रामदेव शर्मा ने प्रसाद ग्रहण किया। इधर दुनका, शाही, शीशगढ़, फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में भी राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें