फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पति जबरन बनाता है संबंध': शादी के बाद बिगड़ी बात तो विवाहिता पहुंची थाने, पुलिस से लगाई गुहार

Mon, 11 Sep 2023 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्तों के दरार पड़ गई। विवाहिता ने पति पर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी पिटाई भी करते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस को दी तहरीर में विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग और पिटाई करने का भी आरोप लगाया। मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। बुलेट और अन्य सामान की मांग पूरी न होने पर उसकी पिटाई करते हैं। विवाहिता ने पति पर जबरन संबंध बनाने का आरोप भी लगाया। 
 

विज्ञापन

विरोध पर पति करता है पिटाई 

महिला का कहना है कि इच्छा के विरुद्ध पति उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता है। विरोध पर पिटाई करता है। शुक्रवार को उसकी पिटाई की गई। इस पर विवाहिता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। भीरा थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस भेजकर जांच कराई गई तो पता चला कि पति पत्नी में कहासुनी और हाथापाई हुई है। 

ये भी पढ़ें- गोमती में मिले अनूठे पत्थर: टॉर्च की रोशनी में एक का बदलता है रंग, दूसरे की है ये खूबी; लोग अंचभित

पीड़िता ने कॉल कर मायके पक्ष से एक व्यक्ति को बुलाया और उसी के कहने पर तहरीर दी है। पीड़िता से मेडिकल के लिए कहा गया तो उसने मना कर दिया। इस पर उसे महिला थाना में भेज दिया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी से भी मिलने की सलाह दी गई। हो सकता है काउंसिलिंग में दोनों में सुलह समझौता हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें