फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती के मंगेतर को धमकाया, फोन पर युवक बोला- उससे शादी की तो जान से मार दूंगा

Mon, 11 Sep 2023 03:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने युवती को नशा देकर गलत तरीके से विवाह प्रमाणपत्र बनवा लिया। इसके बाद उसे अपनी पत्नी बताने लगा। जब युवती की शादी दूसरे जगह तय हो गई तो उसके मंगतेर को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक युवक ने छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने उसे नशा देकर विवाह प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए। अब आरोपी उसे अपनी पत्नी बनाने का दबाव बना रहा है। छात्रा के घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी है। इस पर आरोपी ने फोन पर प्रेमिका के मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी है। युवती के घरवालों ने आरोपी युवक और आर्य समाज संस्था के प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र की एक बस्ती निवासी युवती की मां ने आर्य समाज संस्था के प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी स्नातक की छात्रा है। बिथरी थाना क्षेत्र के एक युवक ने उससे जान पहचान बढ़कर दोस्ती कर ली। वह अपने दो दोस्तों के साथ उनकी बेटी को फुसलाकर ले गया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: ट्रक की टक्कर से घायल युवक ने चलती एंबुलेंस में किया कुछ ऐसा, चालक के फूल गए हाथ-पांव
विज्ञापन

 

विज्ञापन

आरोप है कि छात्रा को नशा देकर गलत तरीके से शादी के प्रमाण पत्र बनवा लिए। इस बात की उन्हें जानकारी नहीं थी। उन्होंने बेटी की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी, तब आरोपी ने उनकी बेटी के साथ ही होने वाले दामाद को भी फोन पर धमकी दी। कहा कि उससे शादी की तो जान से मार दूंगा। आरोपी ने छात्रा को भी धमकाया है। उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। इससे उनकी बेटी का भविष्य खतरे में पड़ गया है। बारादरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें