फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस, दिवाली पर साप्ताहिक बंदी में भी खुलेंगे बाजार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम ने दिया आदेश : साप्ताहिक बंदी में खुलने वाले बाजार 13 नवंबर को रहेंगे बंद
विज्ञापन

बरेली। व्यापारियों और कारोबारियों की मांग पर डीएम मानवेंद्र सिंह ने धनतेरस और दिवाली के मौके परसाप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजार खोलने की अनुमति दे दी है। मगर, साप्ताहिक बंदी के दौरान खोले जाने वाले बाजार सामूहिक तौर पर 13 नवंबर को बंद रखनेे का आदेश दिया है।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह की ओर से जारी आदेश के तहत धनतेरस से दिवाली तक मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को बाजार खुले रहेेंगे। मंगलवार को सुभाषनगर, बदायूं रोड, छोटी रेलवे लाइन क्रॉसिंग से नगर निगम सीमा तक, नगर पंचायत सेंथल, बुधवार को कैंट के सभी बाजार, नगर पालिका बहेड़ी, नवाबगंज, गुरुवार को सिविल लाइंस, इज्जतनगर, राजेंद्रनगर, गांधीनगर, इंदिरानगर, जनकपुरी, पटेलनगर, एकतानगर, आईवीआरआई, कुतुबखाना चौराहा से बड़ा बाजार किला फाटक तक, आलमगीरीगंज, बांसमंडी, सराय खाम, नैनीताल रोड, कोहाडापीर, इज्जतनगर (नगर निगम सीमा तक), चौपुला चौराहा से पटेल चौक, बरेली कॉलेज गेट तक, कुतुबखाना चौराहा के बाजार बंद रहते हैं। इन सभी बाजारों को त्योहार के चलते खोले जाने का आदेश दिया है। इसके बदले ये बाजार 13 नवंबर को बंद रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें