देवरनियां पुलिस ने कुर्सी पर बैठाकर कराया नाश्ता, फोटो वायरल
बहेड़ी मंडी समिति से गिरफ्तार दोनों आरोपियों को एंटी करप्शन टीम ने देवरनियां थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। बताते हैं कि टीम के जाने के बाद देवरनियां पुलिस ने आरोपी मार्केटिंग इंस्पेक्टर मनीष दुबे और अतुल गंगवार को हवालात में न बैठाकर थाने के कंप्यूटर कक्ष में कुर्सी पर सम्मान से बैठाया। कक्ष में कुर्सी पर बैठे दोनों आरोपियों का फोटो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि थाना पुलिस ने आरोपियों को नाश्ता कराकर खातिरदारी भी की।
एंटी करप्शन के थाना प्रभारी प्रवीण सान्याल ने कहा कि यदि सरकारी कार्यालयों में कोई अधिकारी या कर्मचारी शासकीय कार्य के बदले घूस मांग रहा है तो उसकी शिकायत एंटी करप्शन के दफ्तर में आकर कर सकते हैं। इसके अलावा सीओ एंटीकरप्शन के मोबाइल नंबर 9454405475 व प्रभारी निरीक्षक एंटीकरप्शन के मोबाइल नंबर 9454401653 पर भी सूचनाएं दी जा सकती हैं।