फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर दो घंटे जाम

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ट्रेनों को गुजारने के लिए फाटक देर तक बंद रहने की वजह से लगा जाम

फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर मंगलवार शाम पांच बजे से हुलासनगरा क्रॉसिंग से ट्रेनों के जल्दी-जल्दी निकलने का सिलसिला शुरू हुआ तो जाम लगना शुरू हो गया। दो घंटे तक हाईवे पर वाहन जाम में फंसे रहे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आड़े तिरछे वाहनों को एक तरफ कराकर निकलाना शुरू किया। इसके बावजूद देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

सोमवार रात और मंगलवार को दिन में हुई बारिश की वजह से हाईवे पर सड़कों में बड़े बड़े गड्ढों में पानी भर गया। इस वजह से वाहनों को निकलने में पहले ही दिक्कत हो रही थी। शाम पांच बजे के बाद ट्रेनों के गुजरने का सिलसिला शुरू हुआ तो देर तक फाटक बंद रहने की वजह से क्रॉसिंग के दोनों वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके बाद जब फाटक खुला तो जल्दबाजी के चक्कर में चालकों ने आमने सामने वाहन फंसा दिए। इससे जाम बढ़ता चला गया। करीब दो घंटे वाहन जाम में फंसे रहे। इसके बाद फतेहगंज पूर्वी और मीरानपुर कटरा पुलिस हरकत में आई और जाम खुलवाना शुरू किया। इसके बाद भी देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें