ईरान-अमेरिका के बीच तनातनी से डीजल-पेट्रोल में वृद्धि जारी
बरेली। अमेरिका-ईरान के बीच तनातनी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रही उथल-पुथल से डीजल-पेट्रोल की कीमतों में रोजाना ही वृद्धि हो रही है। हालांकि ऊंचाई का रिकार्ड तोड़ने वाला सोना शुक्रवार सुबह धड़ाम हो गया।
बुधवार सुबह सराफा बाजार में सोने का भाव 41300 प्रति 10 ग्राम खुला था। गुरुवार अवकाश होने के बाद शुक्रवार को बाजार खुलने पर सोने का भाव 40,800 रुपये और चांदी का भाव 472 रुपये प्रति 10 ग्राम जारी हुआ। यानी सोने का भाव पांच सौ और चांदी 12 रुपये प्रति दस ग्राम नीचे आ गया। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल मिंटू ने बताया कि बाजार में अभी उथल-पुथल जारी रहेगी। शुक्रवार सुबह डीजल-पेट्रोल के दामों में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। डीजल-68.22 और पेट्रोल-79.91 रुपये प्रति लीटर हो गया है।