बरेली। उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल में बरपेटा रोड-पाठशाला रेल खंड के दोहरीकरण, इंटरलॉकिंग की वजह से लिए जाने ब्लॉक के कारण 18 मई से एक जून तक राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा।
20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से 19, 23, 26 और 30 मई को 45 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। इसके अलावा 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 18 से 31 मई तक परिवर्तित मार्ग न्यू बोगांईंगांव-गोलपारा टाउन-कामाख्या के रास्ते चलाई जाएगी।
20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस एक जून को परिवर्तित मार्ग कामाख्या-गोलपारा टाउन-न्यू बोगांईंगांव के रास्ते चलाई चलाई जाएगी। 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 19, 22, 26 और 29 मई को न्यू बोगांईंगांव-गोलपारा टाउन-कामाख्या के रास्ते, 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 20 और 27 मई को कामाख्या-गोलपारा टाउन-न्यू बोगांईंगांव और 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस कामाख्या-गोलपारा टाउन-न्यू बोगांईंगांव के रास्ते चलाई जाएगी। संवाद