नवरात्र में माता वैष्णो देवी धाम की राह आसान नहीं
नवरात्र में माता वैष्णा देवी धाम की राह आसान नहीं है। नियमित ट्रेनों में वेटिंग के बीच श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों का ही सहारा है। 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस, 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस, 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12355 अर्चना एक्सप्रेस में इन दिनों लंबी वेटिंग है। कुछ तारीखों में स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी में नो रूम हो चुका है।