यह रहेंगे सुरक्षा प्रबंधक
एक कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, दो कंपनी पीएसी, नौ क्यूआरटी, 240 सब इंस्पेक्टर, 400 हेड कांस्टेबल, 700 कांस्टेबल, 150 महिला कांस्टेबल, 200 होमगार्ड, 350 सिविल डिफेंस वॉलंटियर, पुलिस लाइन में रिजर्व रहेंंगे सुरक्षाबल, किला, बारादरी, कोतवाली थानों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती रहेगी।
शोभायात्रा के रूटों पर एसडीई और जेई की तैनाती
महाशिवरात्रि पर शहर में जिन रूटों पर शोभायात्राएं और जुलूस निकाले जाएंगे, उन रूटों पर बिजली निगम के एसडीई और जेई की तैनाती रहेगी। मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर बिजली की लाइनों को ऊंचा करने का काम भी किया गया। मुख्य अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर कुछ इलाकों में शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान बिजली आपूर्ति भी रोकी जाएगी।
सात नाथों की होगी परिक्रमा
महाशिवरात्रि पर नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से बुधवार को परिक्रमा निकाली जाएगी। मंगलवार को कार्यक्रम के लिए बैठक आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि यात्रा की शुरुआत सेठ गिरधारी लाल धर्मशाला से दोपहर 12 बजे शुरु होकर बाबा वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, बाबा धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, अलखनाथ, बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर पर विश्राम करेंगी। परिक्रमा की शुरुआत पूजापाठ के साथ होगी। इस दौरान शिवभक्तों के साथ जत्था जलाभिषेक करेंगे।