ई-केवाईसी के लिए अपनाएं ये प्रक्रिया
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट
https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज के नीचे दायीं ओर आपको फार्मर्स कॉर्नर दिखेगा।
- फार्मर्स कॉर्नर के ठीक नीचे ई-केवाईसी पर क्लिक करें।
- पेज खुलेगा, इसमें आधार ई-केवाईसी की सुविधा होगी।
- अब आपको अपना आधार नंबर और फिर दिखाए गए कैप्चा कोड को दर्ज कर सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा और Get OTP बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
- ओटीपी को पंच करें और सबमिट फॉर ऑथेंटिकेशन बटन पर क्लिक करें।
- आपका PM KISAN e-KYC सफल हो जाएगा।
ऐसे चेक करें 15वीं किस्त का स्टेटस
-
https://pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाएं।
- पेमेंट सक्सेस टैब में देश का नक्शा दिखेगा।
- दायीं ओर पीले रंग के टैब (डैशबोर्ड) पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको 15वीं किस्त का स्टेटस पता चल जाएगा।