रात में आरोपियों ने आलोक के ही मोबाइल नंबर से उनकी बेटी के नंबर पर कॉल की और बताया कि उन्होंने उसके प्रेमी को जान से मार दिया है। यह सदमा उनकी बेटी बर्दाश्त नहीं कर सकी और रात में किसी समय उसने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की मां ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बारादरी थाना पुलिस घटना के हर पहलु पर जांच कर रही है। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।