फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मनोज हरित, सचिव पद पर वीपी ध्यानी ने लगाई जीत की हैट्रिक

Fri, 22 Dec 2023 10:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम बृहस्पतिवार शाम को घोषित हुए तो विजयी प्रत्याशियों के खेमे में जमकर अबीर-गुलाल उड़े। अध्यक्ष पद पर मनोज हरित ने अनिल द्विवेदी को 557 मतों से हराया। 
विज्ञापन
मनोज कुमार हरित ने जीता अध्यक्ष पद का चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए एकतरफा मुकाबले में मनोज हरित ने अनिल द्विवेदी को 557 मतों से पराजित किया। मनोज हरित को 1,199 वोट मिले जबकि अनिल द्विवेदी को 642 वोट हासिल हुए। सचिव पद पर वीपी ध्यानी ने हैट्रिक लगाई। उन्होंने अंगन सिंह को 355 मतों  से हराया।

विज्ञापन


वीपी ध्यानी को 877 व अंगन सिंह को 522 मत मिले। मतगणना के बाद बृहस्पतिवार शाम को परिणाम घोषित हुए तो विजयी प्रत्याशियों के खेमे में जमकर अबीर-गुलाल उड़े। परिसर में मिठाइयां बांटी गईं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शेर सिंह ने नरेंद्र कुमार मिश्रा को 55 वोटों से हराया। शेर सिंह को 644 और नरेंद्र कुमार मिश्रा को 589 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर अनुपम अग्रवाल मात्र सात वोटों से विजयी हुए। अनुपम को 342 और उनके नजदीकी दावेदार हुलासी राम को 335 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ललित कुमार सिंह 523 वोटों से जीते। उनको 956 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बुद्ध प्रिय कर्णराज राहुल को 433 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह कश्यप 707 वोटों से विजयी हुए। 

विज्ञापन

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य - फोटो : अमर उजाला
ये बने कार्यकारिणी सदस्य 
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर प्रदीप कुमार सिंह, गायत्री, आदित्य कुमार, अजय कुमार मौर्य, अमित सक्सेना, फिरोज मुहम्म्द निर्वाचित हुए। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर प्रेरणा मौर्य, मोहम्मद आमिर खां, कविता कुमारी, पुनीत कुमार आर्य, अमन अवस्थी व अमित कश्यप विजयी रहे। इसके अलावा संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर चमन आरा, संयुक्त सचिव प्रकाशन पर रोहित कुमार व संयुक्त सचिव प्रशासन पर मोहम्मद नसीम सैफी चुने गए।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज हरित ने कहा कि यह सभी वकील साथियों की जीत है। जूनियर अधिवक्ताओं से किया गया वादा आज ही से पूरा कर रहा हूं। एक हजार रुपये सदस्यता शुल्क को तत्काल प्रभाव से माफ कर रहे हैं। इस बारे में जब तक कार्यकारिणी से प्रस्ताव पारित नहीं हो जाता, तब तक वह यह धनराशि स्व गीता हरित ट्रस्ट से अदा करेंगे। हर वादा पूरा करूंगा। 

नवनिर्वाचित सचिव वीपी ध्यानी ने कहा कि अधिवक्ता साथियों का मान-सम्मान बढ़ाऊंगा। अधिवक्ता साथियों ने जिस विश्वास के साथ मुझे तीसरी बार चुना है, उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयत्न करूंगा। अधूरे काम पूरे किए जाएंगे। अधिवक्ताओं को चैंबर का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर करूंगा। यह जीत सभी साथियों को समर्पित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें