फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मनौना धाम के महंत ने महिला को मारा घूंसा, धक्का देकर गिराया, तख्त और ठेले पलटे; वीडियो वायरल

Wed, 18 Oct 2023 09:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मनौना धाम के महंत ओमेंद्र चौहान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दुकानदारों से अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं। महंत ने तख्त और ठेले पलट दिए। एक महिला दुकानदार को धक्का देकर गिरा दिया। 
विज्ञापन
महंत ने दुकानदारों से की अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्रभु खाटू श्याम से जुड़े मनौना धाम के महंत ओमेंद्र चौहान का ठेले व तख्त पलटाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महंत दुकानदारों से मारपीट करते व महिला को धक्का देते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद महंत ने एक और वीडियो जारी कर इसे खुराफातियों की शरारत बताया है।

विज्ञापन


आंवला से बिसौली रोड पर खाटू श्याम के निर्माणाधीन मंदिर मनौना धाम में रोज सैकड़ों श्रद्धालु आ रहे हैं। हर दिन यहां मेले जैसा माहौल रहता है। ऐसे में इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। वीडियो में महंत मंदिर के रास्ते में लगी पूजा सामग्री आदि की दुकानों को पलटते दिख रहे हैं। एक महिला दुकानदार भी महंत के गुस्से का शिकार हो गई। महंत महिला दुकानदार को घूंसा मारते दिखाई दे रहे हैं, फिर उसे धक्का देकर गिरा देते हैं। 

विज्ञापन

मंदिर प्रवक्ता ने दी सफाई
वीडियो को लेकर पहले मंदिर के प्रवक्ता वेदपाल सिंह ने सफाई दी। बाद में महंत ने ही वीडियो वायरल कर घटना को कुछ दिन पुराना बताया। कहा कि प्रसाद बेचने वाले कई दुकानदार अपनी दुकानों के आगे तख्त को इस तरह डालते हैं कि भक्तों के दरबार तक आने का रास्ता बंद हो जाता है। 
 
विज्ञापन

वह कई बार दुकानदारों को चेतावनी दे चुके थे। उस दिन एक गर्भवती महिला तख्त से टकराकर गिर गई तो उन्हें गुस्सा आ गया। तब उन्होंने खुद तख्त हटाए थे। कुछ लोगों ने शरारत के तौर पर इसे वायरल किया है। बताया कि महिला से उन्होंने अभद्रता नहीं की, बल्कि पीठ पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें