फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की शर्मनाक करतूत: जिससे चल रही थी शादी की बात, उसके खींचे अश्लील फोटो, फिर करने लगा ब्लैकमेल

Sun, 14 Apr 2024 10:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने अपनी महिला मित्र के अश्लील फोटो खींच लिए। फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ित युवती ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में महिला मित्र के अश्लील फोटो खींचकर युवक अपने दोस्त के साथ मिलकर शर्मनाक करतूत की। दोनों युवकों ने महिला को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो पीड़िता की ओर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट कराई गई है।

विज्ञापन


डीडीपुरम निवासी युवती के मुताबिक उसकी दोस्ती बदायूं जिले के बिल्सी निवासी मनीष माहेश्वरी से थी। मनीष से शादी की बात भी चल रही थी। साथ रहने के दौरान मनीष ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए। कुछ समय बाद दोनों में दूरी बढ़ी तो मनीष ने उसके फोटो अपने दोस्त बदायूं निवासी दोस्त अनुराग को भेज दिए। अनुराग ने युवती की बड़ी बहन को फोटो भेजकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। 

युवती की मां ने मनीष की मां से शिकायत की तो उन्होंने भी अभद्रता की। मनीष फोटो के जरिये ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। युवती ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें