फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महादेव पुल पर मांझे से बाइक सवार फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का गला कटा, हालत गंभीर

Tue, 18 Feb 2025 11:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मांझे से हादसे थम नहीं रहे हैं। महादेव पुल पर सोमवार शाम बाइक सवार कर्मचारी मांझे की चपेट में आ गया, जिससे उसका गला कट गया। बाइक गिरने से पीछे बैठी साथी कर्मचारी घायल हो गया।  
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के महादेव पुल पर मांझे की रगड़ से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का गला कट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे हुआ। महादेव पुल पर पहले भी मांझा के कारण हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन


किला थाने के मोहल्ला कटघर निवासी हर्ष गुप्ता (23) एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी हैं। उनके ममेरे भाई सुमित गुप्ता ने बताया कि हर्ष सोमवार को शाम करीब चार बजे बाइक से कंपनी की एक कर्मचारी के साथ कचहरी जा रहे थे। महादेव पुल पर उनके गले में मांझा फंस गया।

मांझे की रगड़ से उनका गला कट गया। इससे असंतुलित होकर वह बाइक समेत गिर गए। बाइक गिरने के कारण पीछे बैठी कर्मचारी भी घायल हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घायल हर्ष को अस्पताल में भर्ती कराया। हर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में स्पा सेंटर पर छापा: अंदर का माहौल देखकर दंग रह गई पुलिस, चार युवक और दो युवतियों को पकड़ा

शहर में घनी आबादी के बीच पतंगबाजी होती है। पतंगबाजी में चीनी मांझे का भी इस्तेमाल किया जाता है। नायलॉन और कांच व लोहे के चूरे से बना यह मांझा खतरनाक होता है। इस वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। कई घायल भी हो चुके हैं। पक्षी भी हादसे का शिकार हुए हैं।

विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे 
  • 26 सितंबर 2024 को कोहाड़ापीर पुल पर पिता महेंद्र गुप्ता के साथ बाइक पर बैठकर जा रहा तीन साल का बेटा अथर्व उर्फ चीकू चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा बच्चे के चेहरे पर लिपट गया जिससे उसकी नाक और आंख पर गहरे घाव हो गए। उसे पिता ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
  • 24 अगस्त 2024 को द्वारकापुरम कॉलोनी, बदायूं रोड निवासी शिक्षक नेता विनोद कुमार चीनी मांझे की चपेट में आ गए थे। मांझे से उनकी गर्दन के साथ ही उनकी अंगुली में भी जख्म हो गया था। 
  • नौ मई 2024 को कोतवाली में तैनात दरोगा महेश चौधरी मांझे की चपेट में आ गए। वह महादेव पुल से गुजर रहे थे कि मांझा उनकी गर्दन में लिपट गया। साथियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
  • जुलाई 2023 में राजीव नगर कॉलोनी निवासी सचिन की ढाई माह की बेटी शिवांशी मांझे से घायल हो गई। सचिन की पत्नी नीतू जब घर की छत पर बेटी को गोद में लेकर टहल रही थीं, तब ये घटना हुई।
  • वर्ष 2021 में फतेहगंज पश्चिमी के कपड़ा व्यापार मंडल के महामंत्री ताहिर रजा नूरी बरेली आते वक्त मिनी बाईपास पर गले में चाइनीज मांझा फंसने से लहूलुहान हो गए थे। इसी दिन मढ़ीनाथ निवासी व्यापारी शिवा गुप्ता मुखर्जी अस्पताल के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आए और उनकी नाक पर गहरे घाव हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें