फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Ring Road: भूमि अधिग्रहण पर ग्रहण... मुआवजे के इंतजार में किसान, यही हाल रहा तो लग जाएंगे पांच साल

Tue, 18 Feb 2025 10:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में प्रस्तावित 29.95 किलोमीटर लंबे रिंग रोड के लिए 32 गांवों की जमीन का अधिग्रहण करना है लेकिन, इसकी प्रक्रिया बेहद सुस्त है। अब तक सिर्फ दो गांवों में ही मुआवजा बंट सका है। 
विज्ञापन
प्रस्तावित रिंग रोड का नक्शा - फोटो : NHAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बावजद 22 गांवों के भूमि स्वामियों का मुआवजा अटका है। एक-एक दिन का इंतजार उनके लिए भारी पड़ रहा है। यही सुस्ती कायम रही तो मुआवजा वितरण में पांच साल लग सकते हैं। जमीन पर कब्जे मिलने में भी देरी होगी और समय से निर्माण भी शुरू नहीं हो पाएगा। 

विज्ञापन

    
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को बरेली में प्रस्तावित 29.95 किलोमीटर लंबे फोर लेन रिंग रोड और सिक्स लेन पुल तथा अंडरपास के लिए 32 गांवों की जमीन का अधिग्रहण करना है। 28 जनवरी 2022 को शुरू हुई भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तीन साल पूरे हो चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- बरेली में स्पा सेंटर पर छापा: अंदर का माहौल देखकर दंग रह गई पुलिस, चार युवक और दो युवतियों को पकड़ा
विज्ञापन


अब तक 24 गांवों के अधिग्रहण अवार्ड किए जा चुके हैं। सात गांव अवार्ड की प्रक्रिया में हैं। एक गांव रहपुरा जागीर चकबंदी में फंसा है। इनमें सिर्फ दो गांवों सरनिया और इटौआ सुखदेवपुर के भूमि स्वामियों को मुआवजा मिल पाया है। शेष गांवों के भू स्वामी मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं।

मुआवजा वितरण की रफ्तार सुस्त 
अवार्ड के बाद भूमि राशि पोर्टल के जरिये भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। इसमें महीनों का वक्त लग रहा है। पहले एनएचएआई के पास बजट नहीं था। अब बजट आया तो मुआवजा वितरण की रफ्तार सुस्त है। 

14 फरवरी तक 15 करोड़ रुपये भी वितरित नहीं हो सके हैं। कुल 863 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जाना है। अब तक 377 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। यही सुस्ती कायम रही तो मुआवजा वितरण में ही पांच साल लग जाएंगे।
विज्ञापन

जिम्मेदारों ने क्या कहा 
परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने बताया कि जितनी जल्दी मुआवजे का वितरण होगा, उतनी ही शीघ्रता से जमीन पर कब्जा मिलेगा और काम शुरू हो सकेगा। रिंग रोड के लिए अभी रहपुरा जागीर में अधिग्रहण अधिसूचना जारी होनी है। कुछ गांवों में अवार्ड की प्रक्रिया पूरी होनी है। अड़चनें दूर कराई जा रही हैं, ताकि परियोजना शुरू होने में देरी न हो। 

प्रभारी विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी रामजनम यादव ने कहा कि मैंने अभी कार्यभार संभाला है। रिंग रोड के लिए मुआवजा वितरण की वर्तमान स्थिति और पूरी प्रक्रिया समझकर जरूरी कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें