फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पटाखा फोड़ने का विरोध किया तो वकील के घर में फेंका सुतली बम, विरोध पर आरोपी ने पीटा

Sat, 25 Oct 2025 05:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने दिव्यांग वकील के घर में सुतली बम फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपी ने वकील की पिटाई कर दी। वकील की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में दिव्यांग अधिवक्ता ने घर के दरवाजे पर पटाखे फोड़ने से मना किया तो खुराफाती पड़ोसी ने उनके घर में सुतली बम फेंक दिया। बम से घर में रखे कपड़े भी जल गए। अधिवक्ता ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


विश्वनाथपुरम निवासी सीमा यादव ने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को बताया कि दीपावली की रात मोहल्ले का निवासी अभिषेक चौहान दरवाजे पर बम फोड़ रहा था। उन्होंने अभिषेक से दरवाजे पर पटाखे फोड़ने के लिए मना किया। इस पर अभिषेक की मां ने घर में सुतली बम फेंकने को कहा। अभिषेक ने अपनी मां नीलम के कहने पर घर में जलता हुआ सुतली बम फेंक दिया। सुतली बम से घर में रखे सूट व कपड़े जल गए। 

सीमा यादव ने बताया कि उनके दिव्यांग अधिवक्ता पति सत्यवीर सिंह ने विरोध किया तो अभिषेक ने उनके पति की पिटाई कर दी। उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। सुभाषनगर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें