फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सूदखोरों ने दी धमकी तो घर से लापता हुआ शख्स, पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 25 Oct 2025 12:49 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद फिरोज बृहस्पतिवार रात से लापता हैं। उनकी पत्नी ने सूदखोरों पर धमकी देने और परेशान करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मोहम्मद फिरोज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला थाना क्षेत्र में सूदखोरों से परेशान एक शख्स घर छोड़कर चला गया। उसकी पत्नी ने परेशान होकर किला थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। फिलहाल परिवार को अनहोनी की आशंका सता रही है।

विज्ञापन


आनंद विहार कॉलोनी निवासी मुरसलीन ने किला थाने जाकर तहरीर दी कि उनके पति मोहम्मद फिरोज को कुछ सूदखोर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। बताया कि उनके पति ने साढ़े तीन साल पहले कुतुबखाना निवासी शख्स से 4.50 लाख रुपये उधार लिए थे। तब से वह 12 हजार रुपये हर महीने दे रहे थे और पूरा कर्ज चुका दिया है। बावजूद सूदखोर और उसके बेटे उनके पति से अतिरिक्त रकम की मांग कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

महिला ने जताई अनहोनी का आशंका 
आरोप है कि उनके पति से जबरन हस्ताक्षर कराकर चेक भी ले लिया है। बृहस्पतिवार रात से उनके पति लापता हैं। शुक्रवार सुबह करीब सवा दस बजे पति के नंबर से कॉल आई। इसमें पति कह रहे थे कि धमकियों से परेशान होकर वह अपनी जान देने पर मजबूर हैं। महिला ने अनहोनी की आशंका जताई।
विज्ञापन


सीओ टू सोनाली मिश्रा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरों आदि के जरिये पड़ताल कर रही है। सूदखोरी का मामला है या सामान्य लेनदेन का, यह फिरोज के मिलने पर ही पता चल सकेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें