फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: 'इतनी गोलियां मारेंगे...डॉक्टर भी नहीं गिन पाएंगे', मंदिर में धूम्रपान करने से रोका तो शख्स ने दी धमकी

Thu, 21 Sep 2023 10:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

क्यारा गांव स्थित बाबा बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-पाठ कार्यक्रम के दौरान एक शख्स धूम्रपान कर रहा था। इस पर आयोजकों ने उसे धूम्रपान करने से रोका। इससे वह भड़क गया और आयोजकों को जान से मारने की धमकी दे डाली।  
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के क्यारा गांव स्थित बाबा बद्रीनाथ मंदिर में सफाई व पूजा-पाठ के बीच आकर बैठे शख्स ने संचालकों को गोलियों से छलनी करने की धमकी दी। पीड़ितों ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
सुभाषनगर निवासी दुष्यंत चौहान समाजसेवी के तौर पर अपने पैतृक गांव क्यारा में काम कराते रहते हैं। हाल ही में स्वतंत्रता सेनानी राममोहन सिंह की समाधि का जीर्णोद्धार कराने के बाद दुष्यंत व उनके परिजनों ने इस मंदिर में बालाजी दरबार का निर्माण कराया है। 

ये भी पढ़ें- बरेली में दरिंदगी: गन्ने के खेत से आ रही थी चीखने की आवाज, इस हाल में मिली युवती; लोगों ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन


बुधवार को मंदिर में सफाई व पूजन चल रहा था, तभी क्यारा निवासी व्यक्ति ने पूजा स्थल पर धूम्रपान किया। उसे उन्होंने मना किया तो वह धमकाने लगा कि क्यारा के रहने वाले हैं। इतनी गोलियां मारेंगे कि डॉक्टर नहीं गिन पाएंगे। दुष्यंत ने एसएसपी से शिकायत की। कैंट इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी: अफवाह फैलाने वाले बच्चे को छोड़ा 

फतेहगंज पूर्वी में राम-जानकी मंदिर में बम रखा होने की अफवाह फैलाने वाले बच्चे और एक अन्य युवक को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। पूछताछ में बच्चे ने कबूल किया कि यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी। मंगलवार को डायल 112 पर एक कॉल आई थी। 

कॉल करने वाले ने बताया कि राम-जानकी मंदिर में बम रखा है। जांच में इस नाम का कोई मंदिर क्षेत्र में नहीं होने की बात सामने आई। सिम की लोकेशन के जरिये पुलिस ने इटौरिया गांव से युवक व बच्चे को हिरासत में लिया था। थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें