बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में एक शख्स ने धर्मस्थल के पास खड़ी कार में आग लगा दी। उसकी करतूत पास के भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरेली में अजब मामला सामने आया है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के पुरवा बब्बन खां मोहल्ले में एक शख्स ने धर्मस्थल के पास खड़ी कार में शीशा तोड़कर आग लगा दी गई। चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए शख्स का फुटेज भी वायरल हो रहा है। हालांकि, फुटेज में चेहरा नहीं दिख रहा। सुभाषनगर थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कार मालिक फैजल ने बताया कि शुक्रवार तड़के एक व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर उनकी कार के पास पहुंचा। उसके हाथ में एक पेट्रोल से भरी बोतल थी। युवक ने कार का शीशा तोड़कर पेट्रोल भरी बोतल अंदर डालकर आग लगा दी। इससे कार धूधू करके जलने लगी। मस्जिद के इमाम ने कॉल कर घटना की जानकारी दी तो वह पहुंचे। पुलिस को बुलाया गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।