फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में खौफनाक वारदात: पति ने खेली खून की होली, पत्नी का गला काटा, प्रेमी को तेजाब से जलाया

Wed, 04 Mar 2026 12:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में होली के दिन सनसनीखेज वारदात हुई। मुखौटा लगाकर आए युवक ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। उसके प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गया। इस वारदात से सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
आरती का फाइल फोटो, उसका प्रेमी बृजदीप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज की बालाजी नगर कॉलोनी में बुधवार की सुबह 31 वर्षीय आरती की उसके पति ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के प्रेमी बृजदीप पर तेजाब से हमला किया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन

अपने प्रेमी के साथ रहती थी आरती 
पुलिस के अनुसार, आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी मोहन पांडेय से आरती का विवाह हुआ था। दोनों के मध्य विवाद होने पर दोनों अलग रहने लगे थे। इसके बाद आरती अजीजगंज में अपने प्रेमी बृजदीप के साथ रहने लगी। इस बात से मोहन काफी नाराज था। बुधवार की सुबह छह बजे मोहन पांडेय मुखौटा लगाकर आरती के घर पहुंच गया और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। महिला के दोस्त ने दरवाजा खोला। तभी उसने बृजदीप पर तेजाब से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। 
विज्ञापन

धारदार हथियार से काटा पत्नी का गला 
आरोपी पति ने पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया दिया, जिससे पत्नी आरती की मौके पर मौत हो गई। बताते हैं कि महिला के प्रेमी ने भी पलटकर वार किया है। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। चूंकि, होली पर लाट साहब का जुलूस होने के चलते मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। बताते हैं कि आरती व उसके पति के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें