फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: होली पर संभलकर खेलें रंग, सेहत का रखें विशेष ख्याल, खाएं ताजे फल और पकवान

Wed, 04 Mar 2026 10:57 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

हर तरफ होली का उल्लास छाया हुआ है। होली की मस्ती में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। थोड़ी सी लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। चिकित्सकों की सलाह है कि खानपान में एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
holi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के रंग और पकवानों की मिठास का आनंद लेते समय सावधानी बरतने का सुझाव चिकित्सकों ने दिया है। बरेली के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राहुल वाजपेयी के मुताबिक बाजार में सिंथेटिक रंगों को हर्बल बताकर बिक्री हो रही है। इनके आंख या मुंह में पहुंचने पर सेहत बिगड़ने की आशंका रहती है। वहीं, मिलावटी या अधिक तैलीय, चटपटा खाने से हाजमा बिगड़ सकता है। इसलिए खानपान में भी एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


रंग खेलते समय रखें ध्यान
- रंग खेलने से पूर्व नारियल या सरसों का तेल त्वचा पर लगाएं, ताकि रंग जल्दी उतर सके।
- रंग साफ करने के लिए उबटन व प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करें। साबुन रगड़ने से बचें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े और चश्मा पहनकर ही रंग खेलें। त्वचा ज्यादा न रगड़ें।
- आंखों में रंग पड़े तो ठंडे पानी से साफ करें। दर्द बना रहे तो डॉक्टर को दिखाएं।
- रंग खेलते समय गंदे पानी या कीचड़ का प्रयोग न करें। बच्चे, बुजुर्ग सतर्क रहें।

खानपान में रखें ध्यान
- बाजार की खाद्य सामग्री का संतुलित सेवन करें। मिलावट हो सकती है।
- बेहद तला-भुना, चटपटा, बासी भोजन खाने से बचें। मिठाई कम खाएं।
- भोजन के साथ सलाद और बाद में एक फल खाएं। हाजमा सही रहेगा।
- रंग, गुलाल खेलने से मुंह सूखता है। पानी पिएं ताकि डिहाइड्रेशन न हो।
- किसी वजह से सेहत बिगड़े तो पास के अस्पताल में डॉक्टर को दिखाएं।

विज्ञापन

दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें कॉल
  • मुख्य अग्निशमन अधिकारी- 9454418340
  • फायर कंट्रोल रूम- 9454418503
  • डीएम कंट्रोल रूम- 0581-2557147
  • बरेली सिटी कंट्रोल रूम- 9454403107
  • जिला कंट्रोल रूम- 9454417441
  • पुलिस आपातकालीन सेवा - 112
  • चाइल्ड लाइन- 1098
  • स्वास्थ्य सेवा- 102
  • एंबुलेंस सेवा- 108
  • मानसिक समस्या संबंधित - 14416, 18008914416
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें