रात में उससे पूछताछ के बाद मंगलवार सुबह जेल भेज दिया गया। आरोपी की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। पढ़ाई छोड़कर आवारागर्दी करता है और नशे का आदी है। उससे छोटा भाई गांव की एक किशोरी को फुसलाकर ले गया है।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि बच्ची से गलत हरकत करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट लगाएगी। उसे अधिकतम सजा दिलाने का प्रयास होगा।