फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखीमपुर खीरी में बांके से काटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Fri, 28 May 2021 03:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

जानकारी के मुताबिक, धौरहरा कोतवाली इलाके के गांव बाछेपारा मजरा बिजंहा भटपुरवा में गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे कृपाली पुत्र शंकर ने अपनी पत्नी जगरानी (45) को शक के आधार पर बांके से गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद महिलाएं और बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा कोतवाली इलाके के बाछेपारा गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बांके से काटकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, धौरहरा कोतवाली इलाके के गांव बाछेपारा मजरा बिजंहा भटपुरवा में गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे कृपाली पुत्र शंकर ने अपनी पत्नी जगरानी (45) को शक के आधार पर बांके से गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से भाग गया। 

सुबह जब घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो मृतक के लड़के ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ धौरहरा टीएन दुबे व कोतवाल विद्या सागर पाल पुलिस टीम के साथ पहुंचे और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया है। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि लड़के की तरफ से तहरीर दी गई है।  मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें