फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटी के घर आए पिता की हत्या, खेत में मिला शव, मौके पर मिले मोबाइल से खुलेगा राज

Wed, 17 Jul 2024 02:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पीलीभीत जिले के बरखेड़ा निवासी प्रदीप जोशी उर्फ दयालु मंगलवार को बेटी के घर आए थे। बुधवार सुबह घर से डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में उनका शव पड़ा मिला। बेटी ने तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कस्बा फरीदपुर के परा जोशी मोहल्ला में बेटी के घर आए व्यक्ति की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसके गले में रस्सी का फंदा भी डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले। घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूर पुलिस को एक मोबाइल खेत में पड़ा मिला। इसके बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। माना जा रहा है कि मोबाइल आरोपियों का ही है। 

विज्ञापन


पीलीभीत जिले के बरखेड़ा निवासी प्रदीप जोशी उर्फ दयालु (46) मंगलवार को अपनी बेटी कोमल के घर आए थे। उसी दिन वह अपने साथियों के साथ चले गए। बुधवार सुबह घर से डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में उनका शव पड़ा मिला। सिर कुचला गया था। गले में रस्सी का फंदा बंधा था। सूचना पर सीओ गौरव सिंह, इंस्पेक्टर रामसेवक ने पुलिस टीम के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल की। घटनास्थल पर पुलिस को मृतक का थैला भी मिला, जिसमें उसकी एक कॉपी रखी थी। 

प्रदीप की बेटी कोमल ने मोहल्ले के ही तीन लोगों संजीव जोशी उर्फ पकौड़ी, बंटी व अनिल जोशी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कोमल व उसके पति से आरोपियों के बारे में जानकारी की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। प्रदीप देसी चूरन बनाकर शीशी में भरकर बेचने का काम करते थे। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें