रे
लवे स्टेशन पर ही छूट गए थे पिता
एसपी की मौजूदगी में महिला पुलिस कर्मियों ने किशोरी के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि पिता, मौसी व रिश्तेदारों के साथ वह ट्रेन से पूर्णागिरि मेले से लौट रही थी। सिटी स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो पिता कुछ सामान लेने नीचे उतरे। ट्रेन चलने लगी तो उसमें सवार होने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया। वह स्टेशन पर ही छूट गए। यह देखकर किशोरी भी ट्रेन से कूद गई।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर हत्याकांड: जिंदा होते बच्चे अगर मान ली होती बेटी ने मां की बात, कीर्ति की जिद के आगे झुकी कौशल्या
किशोरी ने एसपी को बताया कि वह प्लेटफॉर्म से आगे आउटर पर गिरी। वहां मिले वहशी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया कि किशोरी की हालत में सुधार होने पर उससे आरोपी के हुलिये की जानकारी लेंगे। तब तक जीआरपी टीम स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है।
एसएसपी और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय पुलिस से छुपाई घटना, एसएसपी खुद पहुंचे
जीआरपी ने घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस से दूरी बनाए रखी। शुरू में कोतवाली प्रभारी से लेकर किसी अधिकारी को घटना के बारे में नहीं बताया गया। जिला अस्पताल से किशोरी के आने का मेमो जब कोतवाली पहुंचा तो पुलिस को जानकारी हुई। उसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे। एक सीओ व स्टाफ को जीआरपी की मदद के लिए लगा दिया गया है।