फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alvida Jumma 2025: बरेली में सड़क पर नहीं होगी अलविदा की नमाज, पुलिस ने किया रूट मार्च, ड्रोन से निगरानी

Fri, 28 Mar 2025 08:03 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सड़क पर अलविदा जुमा की नमाज नहीं होगी। इसे लेकर पुलिस ने सख्त निर्देश दिए हैं। अलविदा से पहले अफसरों ने सुरक्षा के इंतजाम भी देखे। 
विज्ञापन
एसपी सिटी ने देखे सुरक्षा के इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जुमा अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस ने मस्जिदों के आसपास सतर्कता बढ़ा दी है, बृहस्पतिवार को अफसरों ने संबंधित स्थलों का जायजा लिया। शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने सड़कों पर मार्च भी किया। धर्मस्थलों के आसपास ड्रोन से निगरानी की गई। 

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक ने किला, बारादरी आदि थाना क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में जायजा लेकर सुरक्षा बंदोबस्त देखे। किला थाना क्षेत्र में एसपी सिटी ने पुलिस व पीएसी के साथ गश्त की। उनके साथ सीओ द्वितीय, प्रभारी निरीक्षक थाना किला भी मौजूद रहे। इससे पहले एसपी सिटी ने कोतवाली, मलूकपुर चौकी व बाकरगंज पुलिस चौकी पर सभी धर्मों के लोगों व धर्मगुरुओं के साथ बैठक की।

उन्होंने संभ्रांत लोगों व मुस्लिम समुदाय के उलेमाओं और इमामों से अपेक्षा की कि जुमा अलविदा व ईद का पर्व खुशनुमा माहौल में कराने के लिए सहयोग दें। उन्होंने कहा कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि कहीं भी सड़क या सार्वजनिक स्थल पर इबादत या पूजा न की जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP:  पूर्णागिरि से लौट रही एटा की किशोरी से दुष्कर्म, बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर किसी वहशी ने की दरिंदगी

ऐसा हुआ तो पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हरसंभव उपाय करेगी। नागरिकों से यह भी अनुरोध किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। 

विज्ञापन

पीएसी भी तैनात, अधिकारी करेंगे भ्रमण
एसपी सिटी ने बताया कि थानों व पुलिस लाइन की फोर्स के साथ ही सभी कार्यालयों में तैनात पुलिसकर्मी व होमगार्ड की ड्यूटी अलविदा व ईद की नमाज को लेकर लगाई गई है। बताया कि एक कंपनी व एक प्लाटून पीएसी शहर में अलग से लगाई गई है जो संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ रहेगी। सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करके व्यवस्था देखेंगे। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें