जान से मारने की धमकी दी
आरोपी ने कहा कि जब उसे उसकी पत्नियों के बारे में पता चल गया है तो वह बिहार चली जा। वरना किसी मुकदमे में जेल भिजवा दूंगा। कोई कार्रवाई कराई तो जान से मार देगा। इस पर विवाहिता भोजीपुरा थाने में पहुंची, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
पीड़िता एडीजी रमित शर्मा से मिली और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एडीजी ने भोजीपुरा प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर नवाबशाह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें- बरेली में दो दोस्तों की मौत: मोबाइल की लत ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां, ऐसा हुआ हादसा... सहम गए लोग
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि आरोपी कई वर्ष पहले मकान बेचकर कहीं जा चुका है। उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा है। पीड़िता भी रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस के संपर्क में नहीं है। विवेचना की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।