फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगी नवादा गोलीकांड: 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, कैबिनेट मंत्री का है रिश्तेदार

Tue, 06 May 2025 05:08 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पिछले साल बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में महिला वकील रीना सिंह के पति और परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में इनामी आरोपी रिंकू राठौर ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।  
विज्ञापन
आरोपी रिंकू राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार व भाजपा नेता के भतीजे आकाश उर्फ टिंकू राठौर ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। टिंकू पर जानलेवा हमला व बलवा के पांच मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


आठ दिसंबर 2024 की शाम जोगी नवादा की चावल मंडी में गोलियां तड़तड़ाई थीं। अधिवक्ता रीना सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके परिवार से मोहल्ले के ही सौरभ राठौर समेत अन्य लोग रंजिश मानते हैं। आठ दिसंबर को उनके पति लखन सिंह स्कूटी से घर आ रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लखन के भाई सूरजभान, प्रेमपाल और दरबारी लाल पर भी हमला किया गया। 

मामले में पुलिस लंबे समय से दबिश दे रही है। बावजूद कई आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। आकाश उर्फ टिंकू राठौर इन्हीं में से एक था। एसएसपी अनुराग आर्य उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुके थे। अब आईजी के स्तर से इनाम की राशि बढ़ाने को पत्रावली चल रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में दो दोस्तों की मौत: मोबाइल की लत ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां, ऐसा हुआ हादसा... सहम गए लोग

इसी बीच सोमवार दोपहर अचानक टिंकू राठौर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को इसकी भनक ही नहीं थी। कोर्ट से ही पैरोकार के जरिये बारादरी थाना प्रभारी को सूचना मिली। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि टिंकू राठौर को कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ और बरामदगी का प्रयास करेगी। 

विज्ञापन

अभिषेक तमंचा की तलाश, चार आरोपी गए कोर्ट
बारादरी थाना प्रभारी ने बताया कि अब केवल एक इनामी आरोपी अभिषेक तमंचा की गिरफ्तारी शेष है। इसके लिए पुलिस की टीम लगी है। उसके अलावा चार आरोपी हिमालय राठौर, अमित राठौर, रजत राठौर व अभिषेक मिश्रा के गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। ये चारों हाईकोर्ट से स्टे ले आए हैं, इसलिए अभी इनकी कुर्की आदि की प्रक्रिया रुकी हुई है, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये हो चुके गिरफ्तार
जोगी नवादा फायरिंग मामले में इनामी सौरभ राठौर, शिवम पटेल व लालू पटेल गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि आकाश राठौर और विशाल कोर्ट में सरेंडर करके जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें