धर्म परिवर्तन के बाद कराया निकाह
जानकारी की तो पता चला कि एक गांव निवासी लोगों ने युवक को बंधक बनाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है। इन लोगों ने उसका धर्म परिवर्तन करवाकर एक युवती से निकाह करा दिया है।
इन लोगों ने उसके 14 लाख रुपये और आठ लाख के जेवर भी हड़प लिए हैं। यह लोग उससे झूठी शिकायतें करा रहे हैं। युवक के पिता ने कई बार शिकायतें की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एडीजी से शिकायत कर बेटे को मुक्त कराने की गुहार लगाई थी। किला थाने में पीड़ित की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।